पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ~ 50 हजार का इनामी बदमाश कातिया 4 साथियों संग गिरफ्तार

~ 50 हजार का इनामी बदमाश कातिया 4 साथियों संग गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापुलिस ने करीब दस महीने पहले दूबलधन के राजेश फौजी हत्याकांड में इसी गांव के नीरज उर्फ कातिया उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे में हथियार भी बरामद किए गए हैं। डीएसपी उषा कुमारी खुलासा किया है कि नीरज पर हरियाणा और दिल्ली में 13 मामले दर्ज हैं और दिल्ली पुलिस ने इनके खिलाफ 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है। काबू किए गए आरोपियों ने गिरफ्तारी से पहले पुलिस पर फायर किया साथ ही में एक गाड़ी में टक्कर भी मारी। शनिवार शाम काबू करने से पहले ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे।

पुलिसपर फायर कर भागने के प्रयास में मारी टक्कर

पत्रकारोंसे बातचीत करते हुए डीएसपी उषा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दूबलधन निवासी नीरज उर्फ कातिया, गोच्छी का श्रीकृष्ण उर्फ श्री, रोहतक के खरावड़ का रहने वाला अजीत उर्फ बबला, पलड़ा के रहने वाले जय उर्फ मोटी विकास शामिल है।

नीरज के खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं और दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। श्रीकृष्ण पर 17 मामले दर्ज हैं। अजीत पर 15 केस और जयवीर और विकास पर एक-एक मामला दर्ज है। सूचना पर पता चला था कि ये शनिवार की शाम को किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, तब एसआईटी प्रभारी योगेश हुड्डा ने दो टीमों का गठन किया और इनको खेड़ीजट के पास में घेर लिया। इसी दौरान उन्होंने पुलिस के वाहन पर फायर किया। भागने के प्रयास में दूसरे वाहन को टक्कर लगा दी। इसके बावजूद सभी को दबोच लिया गया। इस दौरान पुलिस ने भी हवाई फायर किया। इनके पास से एक स्विफ्ट कार, 27 जिंदा कारतूस, एक 315 बोर, 32 बोर एवं एक डोगा मिला है। पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर इनकी अन्य वारदातों में भूमिका के बारे में पूछताछ करेंगे।

चुनाव के दौरान भी नहीं पकड़े गए थे आरोपी

ऐसानहीं है कि बदमाशों को दबोचने के निर्देश पहली बार दिए गए हैं। लोकसभा और विधान सभा चुनाव के दौरान भी विशेष अभियान चलाए गए, लेकिन आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहे। जिस प्रकार से अब खट्टर सरकार बदमाशों के खिलाफ सख्ती दिखाई है उसकी का नतीजा है कि अफसरों के निर्देश पर एक के बाद दूसरा बदमाश दबोचा जा रहा है। पकड़े गए बदमाशों की खास बात यह भी कि पहले भी पुलिस गिरफ्त में चुके हैं, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद ये फिर से हत्या