योग दिवस घोषित किए जाने पर बैठक
झज्जर। भारतस्वाभिमान के जिला कार्यालय में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता राजबीर बाघोत ने की। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किए जाने पर अभिनंदन किया गया है। प्रेस प्रवक्ता विकास शर्मा ने बताया कि दुनिया के 193 देशों में से 177 देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इस मौके पर राजबीर सिंह, रिसाल साहब, आचार्य नरेश देव, नवीन आर्य, रामनिवास आर्य, सुभाष आर्य, हरीश एडवोकेट जयप्रकाश मौजूद रहे।