- Hindi News
- मदाना कलां में शिविर में 69 यूनिट रक्त एकत्र किया
मदाना कलां में शिविर में 69 यूनिट रक्त एकत्र किया
झज्जर | मदानाकलां गांव में रविवार को पीजीआई रोहतक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 69 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। आयोजन समिति सदस्य संदीप, भूपेंद्र आनंद ने बताया कि ग्रामीणों की सहयोग रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा। पीजीआई रोहतक की ओर से डाॅ . सोमेश की टीम ने रक्तदान से पूर्व स्वास्थ्य जांच किया और विशेष सावधानियां ध्यान में रखते हुए 69 यूनिट रक्त एकत्रित किया। चिकित्सकों की टीम में स्टाफ नर्स अंजू, संतोष विकास ने रक्तदान करने से पूर्व प्रमुख हिदायतें दी। आयोजन समिति की ओर से गजेंद्र, गोविंद, विनय कर्मबीर मौजूद रहे।