पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रवि का अंतरराष्ट्रीय सेना कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन

रवि का अंतरराष्ट्रीय सेना कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | सेनाके जांबाजों के लिए पहचान रखने वाले झज्जर जिले के कैप्टन रवि गुलिया ने अंतरराष्ट्रीय सेना कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन कर केवल अपने गांव खेड़ी जट्ट बल्कि जिले प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। 15 नवंबर 1991 को गांव खेड़ी जट्ट में जन्में रवि ने अपनी छठी तक की पढ़ाई बादली के मिड फील्ड स्कूल से की, जबकि बारहवीं कक्षा की परीक्षा दिल्ली से उत्तीर्ण की तथा वर्ष 2011 में सेना में टेक्निकल क्षेत्र में शामिल होते हुए नौकरी शुरू की। इससे पहले सीटीडब्ल्यू मिलिट्री कॉलेज ऑफ मऊ, इंदौर से एमएचओडब्ल्यू ट्रेनिंग ली और 13 दिसंबर 2014 को आईएमए देहरादून से कमीशन हासिल कर 12 ग्रेनेडियर मैकेनाइज्ड इंफेन्टरी से कमीशन हासिल कर अपने दादा चौ. कर्ण सिंह के सपनों को साकार करने का काम किया है। रवि की इस उपलब्धि पर उनके पिता ने कहा कि रवि ने उनके रेडिमेट‌्स गारमेंट को अपनाकर अपने दादा जो कि सिगनल कोर में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं। उनका सपना साकार किया है। रवि गुलिया की इस उपलब्धि पर खेड़ी जट्ट में खुशी का माहौल है।

खेंडी़जट्ट के रवि गुिलया का सेनां में भर्ती होने पर खुशी जताते माता-िपता