पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र सफलता की ठान ले तो कोई रोक नहीं सकता

छात्र सफलता की ठान ले तो कोई रोक नहीं सकता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवनमें तथा कॅरियर में सफलता प्राप्त करने के लिए अपना लक्ष्य तय करें, योजनाबद्ध ढंग से तैयारी करें, तथा कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर से आगे बढ़ें।

स्वामी विवेकानंद के अमर सूत्र- उठो, जागो, जब तक लक्ष्य हासिल हों, रुको मत- को उदृतकर राजकीय महाविद्यालय, दूबलधन में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में ये उद‌्गार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्रोफेसर एवं निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने व्यक्त किए। उन्होंने इस शिविर में करियर प्लानिंग तथा व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष व्याख्यान दिया।

उन्होंने एनएसएस शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम समेत अनेक प्रेरणादायी व्यक्तियों के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि व्यक्ति ठान लें कि उसे सफलता हासिल करनी है, तो कोई भी उसे रोक नहीं सकता। कितनी भी कठिन परिस्थिति हो, व्यक्ति को सकारात्मक सोच रखकर जीवन पथ पर आगे बढ़ना चाहिए।

सुनित मुखर्जी ने विद्यार्थियों को स्नातकीय उपाधि उपरांत विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। विशेष रूप से सशस्त्र सेना, पुस्तकालय विज्ञान, मीडिया, शिक्षण, टूरिज्म, सरकारी क्षेत्र, सामाजिक कार्यों, आदि में करियर बारे जानकारी उन्होंने प्रदान की। मदवि में उपलब्ध विभिन्न नियमित पाठ्यक्रमों तथा डीडीई पाठ्यक्रमों की भी जानकारी प्रदान की।

अतिथि वक्ता सुनित मुखर्जी ने युवा वर्ग से नशाखोरी समेत अन्य व्यसनों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशाखोरी जैसे व्यसन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। व्याख्यान उपरांत उन्होंने विद्यार्थियों के करियर संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय की प्राध्यापिका तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. निर्मला कायत ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने शिविर बारे जानकारी दी। आभार प्रदर्शन प्राध्यापक-एनएसएस अधिकारी डाॅ. कर्मबीर गुलिया ने किया।

राजेद्रं शर्मा के जन्म दिवस पर गोशाला में हवन-यज्ञ करते हुए।