- Hindi News
- ग्राम पंचायत के पक्ष में उतरी सैनिक सेवा समिति
ग्राम पंचायत के पक्ष में उतरी सैनिक सेवा समिति
दूबलधनगांव में सिवाना रोड पर गलत तरीके से चल रहे नालों के निर्माण को लेकर रविवार को सिवाना गांव की सैनिक सेवा समिति ने विरोध किया है। साथ ही इस मामले में ग्राम पंचायत की शिकायत का समर्थन किया है। सचिव सूबेदार मेजर ओमप्रकाश कादयान ने बताया कि गांव में समिति अध्यक्ष सूबेदार करतार सिंह की उपस्थिति में आयोजित सभा में दूबलधन के नाला निर्माण के गलत कार्य को रुकवाने का अहम फैसला लिया है और बताया कि गांव सिवाना का अधिकतर आवागमन गांव दूबलधन से होता है। जब गांव में दूबलधन से गुजरते हैं तो कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दूबलधन में सिवाना रोड पर इतना अतिक्रमण है कि वहां से निकलना दूभर हो रहा है। सिवाना रोड पर इतना अतिक्रमण है कि नालों के बीच सड़क की चौड़ाई बहुत ही कम हो गई है। दूबलधन गांव ने कई बार अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है। बैठक में सूबेदार करतार सिंह, मेजर ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष राज मेहरा, हवलदार महेन्द्र सिंह, राइफल मैन ईश्वर सिंह, हवलदार राज सिंह मौजूद रहे।