- Hindi News
- स्पर्धा में सागर और वर्षा बनें बेस्ट एथलीट
स्पर्धा में सागर और वर्षा बनें बेस्ट एथलीट
लिटिलएंजल्स स्कूल में दो दिवसीय अंतरसदनीय खेलों का समापन हुआ। मुख्यअतिथि एचडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर रमेश गुलिया ने शिरकत की।
मुख्यअतिथि के स्कूल में पहुंचने पर स्कूल के अध्यक्ष जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया, प्रबंधक केएम डागर, प्राचार्या अनादि जांगड़ा, उपप्राचार्या रितु चहल अध्यापकों ने स्वागत किया। सबसे पहले 400, 800, 1500 100 मीटर दौड़ में नितिन, तमन्ना, अंकित, दुआ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, ऊंची कूद, लंबी कूद में अंजलि, रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
टग ऑफ वार में जूनियर सीनियर वर्ग में लॉयल्टी कर्टसी सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 18वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में इस वर्ष में पीस सदन ने 114 अंक लेकर प्रथम क्रेज सदन ने 104 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में बेस्ट एथलीट लड़कों में सागर जून लड़कियों में वर्षा रही। मुख्यअतिथि रमेश गुलिया ने सागर वर्षा को 11-11 सौ रुपए का नकद इनाम देकर सम्मानित किया। खेलों के अंतिम दिन मंच संचालन भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने किया। इस मौके पर सीमा अहलावत, प्रवीण शर्मा, रचना जैन मौजूद रहे।
खेल प्रितयोिगता में रस्सा कस्सी में जोर लगाती मिहला िखलाडी़।