पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं का हरियाणवी नृत्य पर धमाल

छात्राओं का हरियाणवी नृत्य पर धमाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय उच्च विद्यालय जौंधी का वार्षिकोत्सव रंगारंग तरीके से मनाया गया। यहां छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य पर जमकर वाहवाही लूटी। इससे पूर्व उप पुलिस अधीक्षक झज्जर धीरज कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि अगर आप अपना लक्ष्य निर्धारित करके उसे पाने के लिए मेहनत, परिश्रम करते हैं तो आपके लक्ष्य को प्राप्त करवाने में पूरी कायनात आपका साथ देती है। विद्यार्थी जीवन में छात्रों को इसका भरपूर सदुपयोग करना चाहिए और अपना वांछित लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच धर्मबीर डागर ने की। वहीं, हर भगवान सिंह शिक्षाविद, सूबेदार सूरत सिंह, महा सिंह, बलजीत डागर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में एक मंच संचालन मास्टर संदीप सैनी ने किया। छात्रों ने पीटी डंबल कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा विषय पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें क्विज मास्टर की भूमिका मास्टर संदीप सैनी मंजीत पीटीआई ने निभाई। अनिल कला अध्यापक ने स्कोरर की भूमिका अदा की। इस अवसर पर मौलिक मुख्याध्यापक सुखबीर सिंह, मुख्याध्यापक सुरेश कुमार शास्त्री युद्धबीर शास्त्री, अनिल कला अध्यापक, मंजीत पीटीआई, सुनीता देवी, वीणा देवी, सुनीता देवी, प्राध्यापिका अरविंद गार्गी, हर भगवान पाहवा, सूबेदार सूरत सिंह, महा सिंह, जम्मू कश्मीर से आए नायाब सूबेदार आजाद, सुभाष, डॉ. जीत, बलजीत डागर, विक्की, हरज्ञान सिंह, रामकिशन, विजया कुमारी मुख्याध्यापिका गिरावड़, उपेंद्र, सुशीला, कौशल्या, मा. संदीप सैनी मौजूद रहे।

ये बच्चे बने विजेता

प्रतियोगितामें भूप सिंह, विकास प्रथम, संजीता, मजीता द्वितीय, केशव नीरज तृतीय स्थान पर रहे। छात्रों ने नाटक, सामूहिक नृत्य, कविता, भाषण, एकल नृत्य के माध्यम से मनोरंजन किया। वहीं समाज में व्याप्त बुराई भ्रूण हत्या, शराब खोरी, नशा, सड़क सुरक्षा आदि विषयों के प्रति विद्यार्थियों ने मार्मिक संदेश प्रदान किए। इसके अलावा गिरावड़ स्कूल से आई टीम ने भी नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों पर कटाक्ष किया। प्रतिभागी बच्चों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जौंधी स्कूल में स्वागत गीत गाती छात्राएं।