- Hindi News
- नकल रोकने के लिए जागरुकता रैलियों का सहारा
नकल रोकने के लिए जागरुकता रैलियों का सहारा
बोर्डपरीक्षाओं में नकल उन्मूलन के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जागरूकता रैलियों प्रतियोगिताओं का सहारा लिया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में 10 वीं से 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा छात्र चेतना रैलियां निकाली जाएंगी।
द्वितीय चरण में राज्य को अलग-अलग जोन में बांटकर नकल उन्मूलन के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 20 फरवरी तक होंगे। रैलियों का आयोजन खंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर भी रैलियों का आयोजन होगा। रैलियों का नेतृत्व जिला शिक्षा अधिकारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी करेंगे। इसी कड़ी में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने बुधवार को नकल उन्मूलन जागरूकता रैली निकाली। प्रिंसीपल कृष्णा छिक्कारा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किला मोहल्ला स्कूल से शुरू हुई रैली मेन बाजार, पकौड़ा चौक, झज्जर रोड की कई कालोनियों से होती हुई वापस स्कूल पहुंची। प्रिंसीपल ने बताया कि इस अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिनमें खंड स्तर पर प्रथम द्वितीय आने वालों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। ये प्रतियोगिताएं 10 से 20 फरवरी के बीच होंगी। इस मौके पर टीचर अंजू शर्मा, स्नेह टूटेजा, जितेंद्र गीता मौजूद रही।
हमें बोर्ड से नकल उन्मूलन अिभयान के मिले निर्देश
^हमेंबोर्ड से नकल उन्मूलन अभियान के लिए निर्देश मिले हैं। इसी के चलते छात्राओं ने नकल उन्मूलन रैली निकाली है। इससे बच्चों में नकल करने की प्रवृति पर रोक लगेगी। शिक्षा विभाग का यह बेहतरीन कदम है। कृष्णाछिक्कारा, प्रिंसीपल गर्ल्स स्कूल।
परीक्षाओं को नकलरहित बनाना ही उद्देश्य
^परीक्षाओंको नकल रहित बनाना ही हमारा उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को लेकर नकल उन्मूलन जागरुकता अभियान शुरू किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि नकल के चक्कर में शिक्षा की नींव कमजोर ना हो। मदनचौपड़ा, बीईओ।