- Hindi News
- तीन टांग दौड़ में आरजू को मिला पहला स्थान
तीन टांग दौड़ में आरजू को मिला पहला स्थान
ग्रामीणवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छारा में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता अवसर पर 14 गांवों के प्रधान मास्टर साहब सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्कूल संचालक ओमप्रकाश दलाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
अपने संबोधन में मुख्यातिथि साहब सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। स्कूल संचालक ओमप्रकाश दलाल ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं, इनसे शारीरिक मानसिक विकास होता है। गतिविधि इंचार्ज सुचित्रा मोर ने प्रतियोगिता का संचालन किया।
प्रतियोगिता के तहत बास्केटबॉल, वालीबाॅल, चेयर गेम, गुब्बारा दौड़ का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता मुकाबलों में वालीबाॅल में नीलगिरी सदन को प्रथम स्थान मिला, जबकि बास्केटबॉल में हिमालय सदन पहले स्थान पर रहा। गुब्बारा दौड़ में निशांत को पहला, आदित्य रिया को संयुक्त रूप से दूसरा अतुल को तीसरा स्थान मिला। तीन टांग दौड़ में आरजू को पहला, भूपेंद्र को दूसरा वादी तन्नू को तीसरे स्थान के लिए चुना गया। मुख्यातिथि द्वारा सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
झज्जर. प्रतियोगितामें दौड़ लगाते नन्हें बच्चे।