पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीओ के जवाबों से संतुष्ट नहीं विजिलेंस

एसडीओ के जवाबों से संतुष्ट नहीं विजिलेंस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | भ्रष्टाचारके मामले में फंसे प्रदूषण विभाग के एसडीओ गौरव कक्कड़ हाईकोर्ट के निर्देश पर विजिलेंस के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए पेश हुए। एसडीओ से हुई पूछताछ के बाद विजिलेंस एसडीओ को क्लीनचिट देने के मूड में नहीं है। एसडीओ की सफाई से असंतुष्ट विजिलेंस अब केस के अहम पहलुओं पर हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखकर अग्रिम जमानत याचिका रद्द करने की मांग करेगी। बता दें कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्लर्क को दिसंबर माह में भ्रष्टाचार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी एसडीओ गौरव कक्कड़ रहे, जो विजिलेंस की गिरफ्त से दूर रहे। इससे बचने के लिए उसने दोबारा जांच करने के लिए विजिलेंस के उच्च अधिकारियों को लिखा। लिहाजा मामले की जांच विजिलेंस के एक डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा की गई, जिसमें एसडीओ को फैक्ट्री संचालक एवं प्लाइवुड एसोसिएशन के प्रधान आरके मित्तल से रिश्वत लेने का दोषी माना गया। मित्तल ने अपनी यह शिकायत कई और अधिकारियों को भी की है। विजिलेंस से राहत नहीं मिली, तो गौरव कक्कड़ ने पहले सेशन कोर्ट और उसके बाद अब हाईकोर्ट की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर एसडीओ को विजिलेंस जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था, लेकिन अब एसडीओ के तर्क से विजिलेंस के अधिकारी संतुष्ट नहीं है, लिहाजा अब एसडीओ से हुई बातचीत और उसके द्वारा दिए गए जवाबों दूसरे सबूतों को विजिलेंस हाईकोर्ट में पेश करेगी।

अब हाईकोर्ट में दिया जाएगा का पूछताछ के संबंध में जवाब