पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कराटे चैंपियनशिप पदक विजेता का स्वागत

कराटे चैंपियनशिप पदक विजेता का स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर| काठमांडूमें आयोजित हुई इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में गांव मुंडाहेड़ा निवासी जोगेंद्र सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। ग्रामीणों ने विजेता खिलाड़ी के कोसली स्टेशन पर पहुंचने पर स्वागत किया। गांव के बेटे की उपलब्धि से उत्साहित ग्रामीणों ने जोगेंद्र का स्टेशन पर स्वागत किया। उनके भाई कोच कुलदीप इंडिया कोच सुदर्शन स्वामी ने बताया कि काठमांडू में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में नेपाल, भूटान, भारत, बांग्लादेश, थाईलैंड की टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि जोगेंद्र ने 48 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल मैच में नेपाल के शिव धामा को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। स्पोर्ट्स करोट एसोसिएशन की टीम द्वारा भारत की तरफ से जोगेंद्र का चयन किया गया था। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर मास्टर ईश्वर सिंह, विजय कुमार, राधेश्याम, जय सिंह, दूलीचंद, सतबीर, महाबीर, मुन्नी लाल, लाल सिंह, सूबे सिंह, सतपाल सिंह ने उन्हें बधाई दी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।