- Hindi News
- ग्रामीण विकास में होगी लोगों की सक्रिय भागेदारी
ग्रामीण विकास में होगी लोगों की सक्रिय भागेदारी
झज्जर| सांसदआदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत गांव इस्लामगढ़ में एडीसी पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बुधवार को विशेष कार्यक्रम चलाया। जिसमें गांव के लोगों द्वारा सक्रिय भागेदारी दर्ज कराई। सर्व प्रथम राजकीय वरिष्ठ उच्च विद्यालय, छुछकवास में योगा के कार्यक्रम की शुरुआत की, सीएचसी, छुछकवास में सभी ग्राम वासियों को हेल्थ कार्ड जारी करने की शुरआत की गई। ग्राम पंचायत भवन में महिलाओं पुरुषों द्वारा गांव में नई योजना मे अपने पूर्ण योगदान का आश्वासन दिया। गांव में स्वयं सहायता समूह साक्षर महिला समूह की बैठक में जहां महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बैठक में जल वितरण कमेटी, शिक्षा कमेटी, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कमेटी, स्वास्थ्य कमेटी का गठन किया और शेष कमेटियों का गठन आगामी बैठक में करने का फैसला किया। गांव मे उपस्थित लोगों द्वारा अपने गांव को मुख्य समस्याओं से अवगत कराया उनके निवारण हेतु कमेटियों का गठन किया जिसमें गांव के रिटायर्ड कर्मचारियों ने भाग लेकर सहयोग का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, जिला बाल कल्याण परियोजना अधिकारी, एनआरएलएम विभाग, पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारियों खेल-कूद नेहरू युवा केंद्र द्वारा भी अपनी भागेदारी दर्ज की। 28 को भागीदारी कार्यक्रम आयोजित होगा।