पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाहिता ने दहेज के सामान के साथ खुद को लगा ली आग, मौत

विवाहिता ने दहेज के सामान के साथ खुद को लगा ली आग, मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरियागांव में गुरुवार सुबह 11 बजे विवाहिता ने अपनी शादी में पीहर की ओर से जो दहेज का सामान मिला था उसी सामान के साथ अपने को आग लगाकर जिंदगी समाप्त कर ली। जब तक दमदल दस्ता पड़ोसी कमरा खोलकर आग बुझा पाते तब तक सामान समेत विवाहिता जल चुकी थी।

हादसे के बाद साल्हावास थाना पुलिस ने महिला के पति, सास ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जब गोरिया गांव निवासी विजय अपने पिता देवीलाल के साथ किसी रिश्तेदारी में गया हुआ था।

विजय की प|ी पुष्पा अपने कमरे में अकेली थी, जबकि उसका एक साल का पुत्र दादी शकुंतला के साथ सो रहा था। मामले के जांच अधिकारी एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि पुष्पा के चीखने की आवाज सबसे पहले उसके पड़ोसियों ने सुनी और सास शकुंतला को सूचित किया।

मौके पर देखा गया तो पुष्पा के कमरे से आग की लपटे निकल रही थीं। दरवाजा अंदर से बंद था। यह देख झाड़ली प्लांट के दमकल दस्ते को सूचित किया मौके पर पुलिस भी गई। इससे पहले पड़ोसियों ने कमरा खोलने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों के कारण कोई दरवाजा नहीं खोल सका। जब दमकल दस्ता आया तभी दरवाजा खुल सका।

आग बुझाई गई, लेकिन सब कुछ खत्म हो चुका था। पुष्पा का जल चुकी थी। साथ ही तीन साल पहले जो उसे समान मिला था वो बेड, फर्नीचर और तमाम कपड़े समेत अन्य चीजें राख हो चुकी थीं।

कमरे में सब कुछ एक साथ खाक हो चुका था। पटौदी तहसील के शेरपुर गांव निवासी पिता भीम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को कम दहेज मिलने पर तंग किया जाता था। इसी से दुखी होकर पुष्पा ने दहेज में मिले इन सामान के साथ अपनी जान दे दी। इधर पुलिस ने पुष्पा के पति विजय, सास शकुंतला और ननद सुमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीजीआई में होगा पोस्टमार्टम

पुलिसने मृतक पुष्पा की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल झज्जर में भिजवा दी थी। हालांकि बॉडी की हालत देख यहां के डॉक्टरों ने कहा कि इसका पोस्टमार्टम फारेंसिक तौर पर होगा। पुलिस ने बॉडी को रोहतक पीजीआई भेज दिया है। वहां डाक्टरों का बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा।

पीड़ित पक्ष को मिलेगा न्याय

^येमामला संवेदनशील है। एक महिला की जान गई है। हम इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले की तह तक जाएंगे। पीड़ित पक्ष को जरूर न्याय मिलेगा। -जसवीरसिंह, थाना प्रभारी, साल्हावास

गांव गौरिया में आग लगने से जला सामान।

खबरें और भी हैं...