- Hindi News
- फौजी के बेटी के साथ दुराचार पर भड़के ग्रामीण
फौजी के बेटी के साथ दुराचार पर भड़के ग्रामीण
समसपुरामाजरा समेत आस-पास के गांवों के ग्रामीणों ने 9 घंटे बाद तब नेशनल हाईवे के झज्जर-रेवाड़ी नेशनल हाईवे को तब मुक्त किया जब उन्होंने अपनी सारी मांगे प्रशासन से मनवा लीं। ग्रामीण गांव के एक फैजी की सात वर्षीय बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के बाद भड़के हुए थे।
हालांकि एक पखवाड़े हुए इस कांड की सूचना परिजनों को दो दिन पहले ही बेटी ने बताई थी। शुक्रवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी पीटीआई सौरभ को काबू किया। उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया है, लेकिन ग्रामीण इतने से भी शांत नहीं हुए। वे स्कूल को ही हमेशा के लिए बंद किए जाने पर अड़े रहे, जिसमें इस तरह के टीचर हैं।
साथ ही बच्ची के परिजन पीटीआई का बचाव करने वाले स्कूल संचालक और प्रिंसीपल के खिलाफ भी कार्रवाई करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीण भीषण गर्मी में खुद परेशान हुए और हजारों लोगों को दुखी किया। हाइवे पर हर तरफ जनजीवन थम सा गया। प्रशासन के अफसर दोपहर बाद मौके पर पहुंचे, तब काफी तर्क-वितर्क के बाद शाम सात बजे जाम खुल सका।
मासूमने बताई आपबीती
मासूमने बताई आपबीती तो पैरों के नीचे से जमीन खिसकी सात वर्षीय मासूम ने जब अपने साथ हुए दुष्कर्म की आपबीती बताई तब परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसकती चली गई। अब भी वह मानसिक रूप से स्थिर नहीं हो पाई है। वह डरी और सहमी हुई है। उसके फौजी पिता ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में उसके साथ स्कूल के बाथरूम में तीन बार दुष्कर्म हुआ। आरोपी पीटीआई ने उसकाे तीनों बाद कुछ गोली खाने को दी। यह सब उसने मजिस्ट्रेट के समक्ष बताया था। पिता ने कहा कि पिछले एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था जब भी उसे स्कूल जाने के लिए कहा जाता तो वह पेट में दर्द बताती। स्कूल से भी उसे इसी शिकायत के चलते तीन बार घर लाया गया। किसी को कुछ समय में नहीं रहा था। उसका इलाज दादरी और रोहतक में भी चला, लेकिन डाक्टर्स ने उसे स्वास्थ्य बताया। एक दिन उसकी मां ने से उसे अकेले में ले जाकर सब कुछ सही बताने को कहा, तब मासूम बोली कि वो स्कूल तब ही जाएगी जब घर का कोई बड़ा उसके साथ चलेगा, नहीं तो उसकी पिटाई होगी। यह सुनकर परिजनों के कान खड़े हो गए।
इसके बाद तो मासूम ने जो कुछ बताया उसके बाद परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। परिजनों ने बताया कि जब वे ये शिकायत लेकर स्