बिरधाना के खेत में मृत मिली नील गाय
बिरधाना के खेत में मृत मिली नील गाय
झज्जर| बिरधानाके खेत में शनिवार को एक नील गाय मृत मिली। इसका शरीर फूला हुआ था। खेत मालिक सुरेश पुत्र मांगेराम ने बताया कि दो दिन पहले उनके खेत में राजस्थानी चरवाहे पशुओं के साथ डेरा डाले हुए थे। उनके जाने के बाद जब खेत का दौरा किया तब नील गाय मृत मिली। सुरेश ने बताया कि इस क्षेत्र में अकसर नील गाय घूमती रहती हैं, लेकिन इस तरह किसी की लाश नहीं मिली। उसके शरीर पर किसी चोट के निशान भी नहीं थे। फूली होने के कारण उसमें से बदबू रही थी। खेत मालिक ने इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ विभाग को दी।