- Hindi News
- मताधिकार को लेकर प्रशासन ने चलाया जागरुकता अभियान
मताधिकार को लेकर प्रशासन ने चलाया जागरुकता अभियान
आमजनमताधिकार का प्रयोग करते हुए समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उसके तहत प्रशासन मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है।
जिला प्रशासन की ओर से योजनाबद्ध तरीके से रूपरेखा तैयार करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने की सार्थक पहल की जा रही है। मतदाता जागरुकता अभियान के लिए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष तौर पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं जो प्रचार प्रसार गतिविधियों पर नजर रखेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर ने सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोल पार्टिसिपेशन (स्वीप) के तहत जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थित प्रभावी ढंग से प्रचार प्रसार करने की जिम्मेवारी सौंपी है।
लोकसभा में सफल रहा सोशल मीडिया का प्रयोग
जिलाप्रशासन की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से फेसबुक पर पेज तैयार किया गया है। फेसबुक यूजर वोट ऑन 15 अक्टूबर 2014 टाइप कर पेज पर अपने सुझाव चुनाव से संबंधित प्रचार प्रसार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिस पर मतदाताओं को जागरूक करने वाली प्रचार सामग्री उपलब्ध है वहीं मतदाताओं से सुझाव भी आमंत्रित किए जा रहे हैं कि किस प्रकार से ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।