- Hindi News
- बस नहीं रोकी तो बच्चों ने कर दी सड़क जाम
बस नहीं रोकी तो बच्चों ने कर दी सड़क जाम
भास्कर न्यूज | झज्जर/साल्हावास
पासबनवाने के बावजूद जिले के स्कूल-कॉलेज छात्रों को बस की सुविधा नहीं मिल रही है। लिहाजा वे परेशान रहते हैं और अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना होता है। ऐसे ही एक मामले में जब साल्वाहस क्षेत्र के रूढ़ियावास गांव में सोमवार बस नहीं रोकी गई। इसके बाद छात्रों ने हंगामा किया और बाद में सड़क जामकर दी। इस प्रकार से जिले में सोमवार को किसी किसी रूप में जाम लगाने का यह तीसरा दिन रहा।
जानकारी के मुताबिक बहुझोलरी से झज्जर जाने वाली बस के इंतजार में छात्र रूढ़ियावास में सुबह इंतजार कर रहे थे। 8 बजकर दस मिनट पर बस आई, लेकिन बगैर रुके ही निकल गई। इस बस में पहले से ही काफी भीड़ थी।
बाद में छात्रों ने हंगामा किया और बाद में सड़क जाम कर दी। इनका कहना है कि इस रूट पर पहले ही बस कम है, लेकिन जो आती है वह रुकती नहीं है। छात्र बस पास के लिए पैसा देते हैं, लेकिन उनका लाभ नहीं मिलता है। स्कूल कॉलेज जाने के लिए उनको निजी वाहनों की मदद लेनी होती है। रोडवेज की जो बस सेवा है वह ठीक नहीं है।
बस में जगह की कमी को देखते हुए बस चालक बसों को रोकते नहीं है, जबकि उनका ठहराव होता है। सोमवार को इस स्थिति के कारण छात्रों में गुस्सा पैदा हो गया, लिहाजा उन्होंने आस-पास के पत्थर उठाए ओर सड़क पर रख दिए। जिसके कारण सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद झज्जर से प्रशासन के अधिकारी सासरौली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों की समस्या का समाधान करने के बाद जाम खुलवा दिया। इस स्थिति के चलते करीब पौने घंटे जाम रहा। लोगों को खासी असुविधा रही।
शहर से निकलती है छात्रों से भरी बसें
बसोंकी किल्लत का अंदाजा झज्जर शहर से निकलने वाली रोडवेज की बसों को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है। ग्रामीण रूट पर जाने वाली बसों में प्रतिदिन छात्रों को छत पर बैठकर यात्रा करनी होती है। इस दौरान हादसा होने का भी खतरा रहता है। स्कूल कॉलेज के छात्र बस पास की संख्या को देखते हुए बस के अतिरिक्त रूट बढ़ाने की मांग करते हैं, लेकिन लेकिन समूचा प्रशासन इस मामले में खामोश है।
झज्जर. बसकी छत पर खड़े होकर सफर करते शहर के छात्रों की मुसीबत कम नहीं हुई।