पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उखलचना में नहीं मिले सौ सौ गज प्लाॅट

उखलचना में नहीं मिले सौ-सौ गज प्लाॅट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर। उखलचनाकोट गांव में बीपीएल प्लाट धारकों को लेकर वर्ष 2007 से लेकर अब तक प्लाॅट नहीं मिल सकें हैं, जबकि जरूरतमंद लोगों का कहना है कि वे इसके लिए ग्राम पंचायत से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगा चुके हैं। जिला प्रशासन को दी शिकायत में रामनिवास, अतर सिंह, जयकिशन, भूपेंद्र, रामबीर, हरि सिंह, ने बताया कि गांव की मीना, नीलम, राजबाला, कमला, मीनू, रानी, केला, रजनी बाला बीपीएल सूची में शामिल हैं, इन सभी ने वर्ष 2007 में प्लाॅट के लिए आवेदन किए। इसके लिए उन्होंने 450 रुपए भी लिए गए, लेकिन पिछले 7 साल से इस बात की शिकायत करने के बावजूद आज तक प्लाॅट नहीं दिए। इनका आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी इस मामले में खामोश हैं।