- Hindi News
- भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ हुए पार्टी वर्कर
भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ हुए पार्टी वर्कर
झज्जरमें भाजपा के घोषित उम्मीदवार पूर्व विधायक दरियाब सिंह राजौरा के खिलाफ भाजपा के झज्जर मंडल अध्यक्ष ने अन्य पार्टी वर्करों के साथ बैठक की।
सोमवार को सैनी धर्मशाला में हुई बैठक की जानकारी देते हुए इसके आयोजक झज्जर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेन ने बताया कि पार्टी वर्कर पूर्व विधायक दरियाब सिंह राजौरा को पार्टी का टिकट मिलने के खिलाफ हैं। बैठक में मौजूद वर्करों ने पूर्व विधायक की जगह पार्टी के टिकट की दौड़ में शामिल अन्य को टिकट देने की मांग की।
इसके लिए मीडिया के जरिए पार्टी को 24 घंटे का समय दिया गया। झज्जर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अगर पार्टी ने उनकी मांग नहीं मानी तब दरियाब के खिलाफ पार्टी से ही जुड़ा कार्यकर्ता निर्दलीय खड़ा किया जाएगा। वहीं अन्य पार्टी वर्कर भी भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार नहीं करेंगे। बैठक में मातनहेल साल्हावास मंडल से जुड़े पार्टी वर्करों की मौजूदगी का भी दावा किया गया।
जिनलोगों को टिकट नहीं मिला वे भी खिलाफ
मंडलअध्यक्ष महेंद्र सैन ने कहा कि झज्जर से पार्टी से जुड़े कई अन्य उम्मीदवार भी थे, इनमें से किसी एक को टिकट मिलता तो किसी को आपत्ति नहीं थी। सैन के अनुसार बैठक में डाॅ. धर्मेंद्र बबलू, सुरेंद्र काढ़ौदा, एडवोकेट धर्मपाल, हेमचंद्र दिसौदिया के समर्थक, महंत गीतानंद गिरी शामिल रहे।
अनुशासनहीनताबर्दाश्त नहीं होगी
वहींइस बैठक की सूचना मिलने पर पार्टी जिला अध्यक्ष दिनेश शास्त्री ने हैरानी जताई है। जिला अध्यक्ष का कहना है कि पार्टी के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ बैठक करना गलत कदम है। इस पूरे मामले की जांच की जाएगी और जिन लोगों ने यह बैठक की है उन्हें यह शोभा नहीं देता। इस प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।
झज्जर से भाजपा के प्रत्याशी दरियाब सिंह राजौरा के खिलाफ बैठक करते पार्टी वर्कर।