राम को वनवास जाते देखकर गिर पड़े दशरथ
शहरके रामलीला मैदान में बीते 200 साल से चल रही रामलीला में रविवार देर शाम राम-सीता लक्ष्मण का वनवास दृश्य हुआ।
पर्दा उठते ही पहला दृश्य श्रीराम के राजतिलक की तैयारी का था। हालांकि मंथरा बना कलाकर विष्णु, कैकेई बने कलाकार झम्मन के पास पहुंचा और महाराज दशरथ बने कलाकार तुलाराम के पास जाकर उन्हें उनका वचन याद दिलाने को कहा। कैकेई ने अपने पुत्र भरत के मोह में आकर दशरथ से राम, सीता का वनवास मांग लिया। वृंदावन से आए कलाकारों ने ये दृश्य बड़ी ही मार्मिक अंदाज में पेश किया। वनवास होते देख दशरथ गिर पड़े। मंचन के संयोजक अर्जुनदेव व्यास रहे। मंचन में सीता का किरदार रणछोड़, लक्ष्मण नरेश कुमार बने।
रामलीला मंचन
झज्जर. राम-सीताको वनवास जाते देख िगर पड़े दशरथ।
रामलीला का आनंद लेते दर्शक।