- Hindi News
- सांसद दीपेंद्र जी...वोट बाद में मांगना पहले ये देखो हमारी गली का हाल
सांसद दीपेंद्र जी...वोट बाद में मांगना पहले ये देखो हमारी गली का हाल
बिरोहड़ में गीता भुक्कल के समर्थन में वोट मांगने आए सांसद दीपेंद्र को ग्रामीणों ने दिखाई जर्जर गली
भास्करन्यूज | झज्जर
सांसदजी... आप गांव में आए हो, अच्छी बात है। वोट बाद में मांग लेना, पहले गांव की गलियों की हालत देखते जाओ। क्या हाल बना हुआ है। पांव रखने तक को जगह नहीं है।
रविवार दोपहर यह नजारा रहा बिरोहड़ गांव की एक गली का रहा। जहां ग्रामीणों ने गांव में वोट मांगने आए सांसद दीपेंद्र हुड्डा को घेर लिया और गली के हालात मौके पर ले जाकर बताए। कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल के लिए चुनावी सभा करने आए सांसद का गांव में आयोजन थ। कांग्रेस वर्कर सुबह से इसकी तैयारी कर रहे थे, लेकिन उन्हें इस बात का अनुमान नहीं था कि सांसद के समक्ष यह स्थिति भी बन जाएगी।
सांसद हुड्डा स्थल पर जा पाते इससे पहले ब्लाक समिति की पूर्व मेंबर कश्मीरीदेवी उनके सामने गईं और खस्ताहाल गली देखने की जिद की। सांसद ने भी लोगों की बातों को सुना और गली की हालत देखी, जिसमें पानी ही पानी भरा था। निकासी का कोई प्रबंध नहीं था। सांसद ने कहा कि वे जल्द से जल्द इस गली की समस्या का समाधान कराएंगे। बताया गया कि साधूराम के मकान से लेकर गांव के श्मशान घट तक जाने वाली ये गली 2100 फीट की है। 600 फीट की गली बन गई है, लेकिन 1400 फीट अधूरी है।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा को बिरोहड़ के ग्रामीण जलभराव वाली गली को दिखाते हुए