समाजसेवी बंसल के निधन पर जताया शोक
समाजसेवी बंसल के निधन पर जताया शोक
झज्जर| कोलकातारहते हुए भी सदैव झज्जर के लिए समर्पित रहने वाले समाजसेवी सेठ साधुराम बंसल के निधन पर झज्जर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है। रविवार को महाराजा अग्रसेन एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर लाला महेंद्र गोयल ने कहा कि सेठ साधुराम के निधन से अग्रवाल समाज को गहरा झटका लगा है। वहीं आर्य समाज झज्जर ने भी रविवार को आयोजित यज्ञ के दौरान मौन रखकर सेठ साधुराम को श्रद्धांजलि दी। समाज की ओर से प्रकाशवीर आर्य, मंदाराम सैनी, मास्टर पन सिंह, ईश्वर सिंह तूफान, प्रदीप शास्त्री, भगवान सिंह के अलावा मंदिर बाबा प्रसाद गिरि के परमानंद गिरि आदि मौजूद रहे।