काजल अारती ने शतरंज में मारी बाजी
झज्जर। कबलानामें शतरंज कैरम प्रतियोगिता रविवार को डॉक्टर अंबेडकर व्यवस्था परिवर्तन शिक्षा समिति द्वारा कराई गई। प्रतियोगिता में समिति के प्रधान सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यअतिथि मौजूद रहे। कैरम प्रतियोगिता के दौरान हुए खेल में काजल पुत्री रमेश आरती पुत्री नरेश ने ग्रुप-ए में विजयश्री हासिल की वहीं ग्रुप-बी मे जतिन पुत्र यशपाल और मोहित पुत्र राजेश विजयी रहे। उधर, शतरंज प्रतियोगिता के ग्रुप-ए में बंटी पुत्री बलजीत विजेता रहे वहीं ग्रुप-बी में शिवांग पुत्र नरेश विजयी रहे। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को समिति प्रबंधन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति के सचिव संदीपकुमार, जगदीश, विजय, अजय, मुकेश, टिंकू, राजेश, मोहित, आशु, भूपेंद्र, नवीन, अमित, रवि मौजूद रहे।