लिंग भेदभाव पर नुक्कड़ नाटक
झज्जर। ब्रेकथूसंस्था द्वारा ढाकला और बिठला गांव में लिंग भेदभाव लिंग चयन के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जिसमें नाटक के द्वारा रागनी और गीतों के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ हिंसा भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। ब्रेकथू के प्रोग्राम समन्वयक बरनाली दास ने मीडिया को बताया कि ब्रेकथू इन नाटकों के माध्यम से हरियाणा के युवाओं, आशा कार्यकर्ताओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराया गया है, जहां पर खुलकर महिला मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। ब्रेकथू इस मुहिम में हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जा रहा है, क्योंकि उनके सहयोग के बिना लिंग भेदभाव के खिलाफ लड़ाई असंभव है। इसलिए ब्रेकथू उन्हें जोड़कर ट्रेनिंग नाटकों के माध्यम से चुनौती दे रहा है। मास्टर श्रीओम ने कहा कि जब तक हम अपनी बेटियों को जागरूक बनाकर घर से बाहर नहीं भेजेंगे तब तक उनके लिए असुरक्षा बनी रहेगी। इसके लिए परंपराओं मान्यताओं को तोड़ने की आवश्यकता है, ताकि विकास में महिलाओं की भागीदारी हो।