पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंद दिनों में ही दम तोड़ गया शहर में मोदी विजन

चंद दिनों में ही दम तोड़ गया शहर में मोदी विजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी गंदगी को डालने के लिए नगर पालिका के पास जगह नहीं है, जिसको देखकर लगता है मोदी विजन दम तोड़ता नजर रहा है। इस कारण विभिन्न स्थानों पर गंदगी जमा होने लगी है। इससे आसपास के लोगों में रोष पैदा हो रहा है।

बता दें कि शहर की गंदगी को डालने के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं है। इस स्थिति के चलते नगर पालिका अपनी सुविधा के मुताबिक गांव की पंचायती जमीन पर गंदगी डालती रही है। अब कुछ पंचायतों द्वारा इसका विरोध किए जाने से यह समस्या बढ़ गई है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी गंदगी को इधर-उधर डाल जाते हैं, जिसको लेकर आस-पास के लोग विरोध करते हैं। अब स्थिति यह है कि इसी कारण से नगर पालिका क्षेत्र से प्रतिदिन उठाए जाने वाले कूड़े के लिए कोई नियमित व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण अब यहां की सड़कों पर गंदगी के ढेर लगने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पास के रहने वाले लोग गंदगी के कारण परेशान हैं। इनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है।

पशुमारते रहते हैं मुंह

गंदगीके ढेर में पॉलीथिन भी रहती है, जो पशुओं के पेट में चलने जाने से जानलेवा भी साबित हो सकती है। गंदगी के ढेर में पशु मुंह मारते रहते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए नगर पालिका को उपाय करने चाहिए।

आने-जाने वालों को होती है दिक्कत

खासबात यह है कि गंदगी के कारण अब रास्ता भी बाधित होने लगा है। शहर के सीता राम गेट के समीप काफी लंबी दूरी तक सड़क पर गंदगी पड़ी है। जहां से वाहन चालकों को भी बचकर निकलना पड़ता है। जहां से दो वाहन आसानी से निकलते थे वहां पर अब एक ही वाहन को निकलने में दिक्कत पेश आने लगी है।

शहर में आजकल शािदयां ज्यादा होने के कारण लोग कूड़ा रोड पर डालने से नहीं चूक रहे। अावारा पशु रोड पर एकत्रित होने से हादसा होने का डर रहता है।

झज्जर. सैनीधर्मशाला के सामने रोड पर िबखरा कूड़ा।