पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरईडी के बच्चों ने दी लालकिला मैदान पर प्रस्तुति

आरईडी के बच्चों ने दी लालकिला मैदान पर प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | आरईडीविद्यालय छुछकवास की छात्राओं ने विगत-दिवस दिल्ली के लालकिला मैदान में हुए अंतरराष्ट्रीय समारोह में प्रस्तुति दी। संस्था के निदेशक जितेंद्र अहलावत ने बताया कि \\\"जीओ गीता\\\' अभियान के प्रणेता गीता मनीषी योगानंद महाराज द्वारा भगवत गीता की 5151 की जयंती के अवसर पर लाल किला मैदान में अंतरराष्ट्रीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज रहीं। इनके अलावा योग गुरु बाबा रामदेव, शंकराचार्य सहित 20 से अधिक देशों के राजनयिक, मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर, न्याय चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों तथा विभिन्न धर्मों के मनीषियों ने भाग लिया। \\\"हे योगेश्वर\\\' प्रार्थना से शुरू हुए इस कार्यक्रम में मनोहारी नृत्य प्रस्तुति के लिए आरईडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छुछकवास की छात्राओं का चयन किया गया था।