16 दिसंबर तक वोट जरूर बनवाएं : डा. अंशज
झज्जर | उपायुक्तएवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ .अंशज सिंह ने जिलावासियों से आह्वान किया है कि अपना वोट बनवाने से वंचित महिला-पुरुष लड़का-लड़की की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है, वह अपना वोट अपने-अपने पोलिंग बूथ पर जाकर 16 दिसंबर तक वोट जरूर बनवाए। उपायुक्त ने कहा कि इसी अवधि में नए वोट बनाने बनी हुई वोट में किसी भी प्रकार की त्रुटियों को ठीक भी किया जाएगा। इसके लिए आवेदन फार्म संबंधित बीएलओ से नि:शुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 जनवरी 2015 को होगा। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर 2014 रविवार के दिन भी वोट बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। दावे तथा आपत्तियों का निपटारा 15 जनवरी 2015 तक किया जाएगा।