पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी ने किया निरीक्षण

अधिकारी ने किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर| कृषिविभाग की पौधसंरक्षण स्कीम की टीम ने सहायक पौधसंरक्षण अधिकारी डॉ. मनमीत यादव के नेतृत्व में झज्जर ब्लॉक के विभिन्न गांवों के खेतों में जाकर रबी की फसल का निरीक्षण किया। टीम ने किसानों को फसलों के विषय में जानकारी दी तथा बीमारियों से बचने के उपाय बताए। डॉ. मनमीत ने किसानों को बताया कि गेहूं की बिजाई के 21 दिन बाद पहली सिंचाई अवश्य करनी चाहिए। इसी प्रकार सरसों की फसल पर अगर बीमारी दिखे तो तुरंत विभाग से संपर्क करना चाहिए। इस मौके पर डॉ. सोमबीर ग्रेवाल, डॉ. मनीष सुहाग, डॉ. अशोक रोहिला डॉ. विपिन सैनी भी मौजूद रहे। वहीं, गांव सूरजगढ़ में फसल आधारित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कृषि विकास अधिकारी डॉ. युद्धवीर सिंह ने बायो गैस की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विकास अधिकारी मातनहेल डॉ. रतन सिंह ने भी किसानों को जानकारी दी।