पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माइनर टूटने से सड़क पर भरा पानी

माइनर टूटने से सड़क पर भरा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जररोड के पास मंगलवार को माइनर टूटने से सड़क पर पानी ही पानी हो गया। लोगों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचित किया।

जिस पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अस्थाई तरीके से मिट्‌टी डालकर पानी का प्रवाह रोका। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि इस स्थान पर नहर की पटरी टूटने की पहले से ही आशंका थी। यहां पहले भी नहर टूटी थी, जिससे काफी नुकसान हुआ था। यहां नहर की पटरी कमजोर है और कभी टूट सकती है लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस माइनर से हुडा वाटर प्लांट को पानी सप्लाई किया जाता है। इसके अलावा आगे जाकर ये ग्रामीण क्षेत्र में निकलती है। शहर मंे मेढ कमजोर होने की वजह से ओवरफलो होकर ये टूट जाती है। ग्रामीणों ने माइनर के पानी को रोकने के लिए अस्थायी रुप से मिट्‌टी का बांध बना रखा है। जिससे पानी का बहाव तो कम हो गया मगर पूरी तरह से पानी रुक नहीं रहा है जिस कराण लोगों को दिक्कत हो रही है।

बहादुरगढ़ में नहर टूटने के कारण सड़क पर भरा पानी।