- Hindi News
- एटीएम में वारदातों के बाद पुलिस सुरक्षा बढ़ाई
एटीएम में वारदातों के बाद पुलिस सुरक्षा बढ़ाई
आम लोगों से भी मांगा सहयोग, संदिग्धों पर भी रखे नजर
भास्करन्यूज | झज्जर
क्षेत्रमें होने वाली वारदातों को देखते हुए पुलिस ने बैंक और एटीएम की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस पीसीआर राइडर इस प्रकार के संस्थानों के पास गश्त करने लगे हैं। इतना ही नहीं बैंकों के पास संदिग्ध रूप से दिखने वाले लोगों से पूछताछ भी कर रही है। इस दिशा में मंगलवार को बस स्टैंड और रोहतक रोड पर पुलिस की खासी नफरी रही।
बता दें कि रविवार की रात छारा में बैंक के स्ट्रांग रूम को तोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन बदमाश इस मामले में सफल नहीं हुए, लिहाजा वे कंप्यूटर और दूसरा सामान लेकर फरार हो गए। दूसरी ओर क्षेत्र में बढ़ी रही चोरी की घटनाएं भी चिंता की बात बनी हुई है। इसके कारण शहर में पुलिस की सक्रियता बढ़ दी गई है। सिटी चौकी प्रभारी अत्तर सिंह ने बताया कि आस-पास के क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई। बैंक और एटीएम के पास पुलिस की गश्त रहती है। संदिग्ध नजर आने वालों पर नजर है। पुलिस ने आस-पास के दुकानदारों को पुलिस का हेल्पलाइन नंबर दिया है। रात के समय भी विशेष रूप से गश्त की व्यवस्था बनाई है।
झज्जर. बसस्टैंड के सामने पंजाब नेशनल बैक के बहार खड़े वाहन लोगों को हटाते सिटी इंचार्ज अतर िसंह।