बढ़ती चोरी से व्यापारी परेशान
बढ़ती चोरी से व्यापारी परेशान
झज्जर.शहर केव्ययस्तम क्षेत्र डायमंड चौक से बीते दिनों एक मोबाइल शोरूम से 25 लाख रुपए के मोबाइल चोरी की घटना का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। यह घटना पुलिस थाने से महज 100 मीटर दूर हुई इस बड़ी चोरी के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में असुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है। इसको लेकर नाराज व्यापारी एसपी से मुलाकात करने पहुंचे।शटर में लगा इंटरलॉक भी तोड़ दियाघटनाक्रम के अनुसार डायमंड चौक निवासी आशु ग्रोवर पुत्र हरीश ग्रोवर का मोबाइल शोरूम है। देशी-विदेशी सभी बड़ी कंपनियों के मोबाइल शोरूम में रखे थे। बुधवार रात को आशु शोरूम को बंद करके घर गया था। सुबह जब आया तो शटर का ताला टूटा हुआ था। शटर में लगा इंटरलॉक भी चोरों ने तोड़ दिया था। चोर शोरूम से बड़ी संख्या में मोबाइल सैट चुरा ले गए।