पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुंदरेहटीसे झांसवा रोड पर बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इनकी पहचान नहीं हो सकी है और उम्मीद की जा रही है कि वह आस-पास के गांव का ही रहने वाला है। सूचना मिलने के बाद साल्हावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब 7 बजे 65 वर्षीय बुजुर्ग किसी काम से से जा रहा था। इस बीच सुंदरेहटी का रहने वाला संजीव वहां से निकला तो उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। वो बुजुर्ग से टकराते हुए सड़क पा जा गिरा। इस दौरान मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि संजीव को भी गहरी चोट लगी। उसे भी लहूलुहान हालत में रोहतक के पीजीआई भेजा गया है। थाना प्रभारी चंद्रवीर ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन आस-पास के गांव में बुजुर्ग के बारे में सूचना मांगने के बावजूद कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। पुलिस बुजुर्ग की शिनाख्त में जुटी है। बाइक सवार भी जख्मी हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल झज्जर भेजा है।