खाद शिकायत का सौंपा ज्ञापन
झज्जर| झामरीके किसान मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिले और उन्हें खाद बिजली की आपूर्ति को लेकर ज्ञापन सौंपा। इनकी शिकायत थी कि जल्द उन्हें खाद की आपूर्ति के साथ बिजली की सुनिश्चित करेंगे। सरकारी खाद बिक्री केन्द्रों पर खाद की उपलब्धता कम है जिसके चलते किसानों को सीमित मात्रा में ही खाद मिल पा रहा है। शिकायत है कि सरकारी दुकान पर जहां बीज 730 रुपए प्रति क्विंटल मिलता है। वहीं निजी दुकानों पर मुनाफाखोर कंपनियां 1130 रुपए में बेच रही है। डीएपी जहां सरकारी दुकान पर 1125 रुपए प्रति बैग मिलता है। वहीं, प्राइवेट दुकानों पर 1225 रुपए किसान को अदा करने पर रहे है। वहीं यूरिया 272 की बजाए 350 रुपए प्रति बैग प्राइवेट दुकानों पर मिल रहा है जोकि सरासर किसानों का शोषण है। इस मौके पर किसान बलवान, जगदीश आदि मौजूद रहे।