पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों ने सांसद के बयान पर जताया विरोध

कर्मचारियों ने सांसद के बयान पर जताया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरूक्षेत्रलोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में कच्ची भर्ती होनी तथा पंजाब के समान वेतन चाहने वाले पंजाब राज्य में जाकर नौकरी की तलाश करने वाले बयान पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

संगठन के राज्य महासचिव वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद शायद यह भूल बैठे कि चुनाव पूर्व उनकी पार्टी द्वारा चुनाव घोषणा पत्र में सभी कच्चे कर्मियों को पक्का करना, पंजाब के समान वेतनमान तथा राज्य के बेरोजगारों को स्थाई रोजगार देने का वायदा किया गया था।

राज्य महासचिव ने बताया कि 11 दिसंबर को राज्य के सभी जिलों में महासंघ द्वारा सांसद के उस बयान के विरोध स्वरूप जिला वाइज बैठक करके विरोध जताया जाएगा। यदि सांसद अपना बयान वापस नहीं लेंगे तो 14 दिसंबर को कुरूक्षेत्र स्थित उनके आवास पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, क्योंकि उनके द्वारा दिए गए बयान से राज्य के सवा तीन लाख कर्मचारियों को गहरी ठेस पहुंची है। चुनाव पूर्व किए गए कर्मचारी वर्ग की मांगों के बारे सरकार पूर्णतया चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि किसी भी सरकार का कर्मचारी वर्ग रीढ़ होता है।