पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत, चालक परिचालक ने कूदकर बचाई जान

ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत, चालक परिचालक ने कूदकर बचाई जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर-रेवाड़ीमार्ग पर गलत दिशा से रहे ट्रक को देख कंटेनर के चालक क्लीनर ने भिड़ंत होने से कुछ पल पहले अपनी गाड़ी से छलांग लगा दी। इससे हादसे में वाहनों का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। जान बचाने की कोशिश में क्लीनर सकुशल रहा। उसे मामूली चोट आई, जबकि चालक की कमर पर चोट आई। वहीं, ट्रक का स्टाफ मौके से फरार हो गया। यह हादसा शुक्रवार दोपहर बाद माच्छरौली गांव के पास हुआ।

यूपी के शामली गांव निवासी राशिद ने बताया कि वे राजस्थान के बाबल से कंटेनर से माल खाली करके सहारनपुर की फैक्ट्री में जा रहा था। वे माच्छरौली क्रास करके झज्जर की ओर रहे थे तभी गलत दिशा से तेज गति से ट्रक संख्या एचआर ६३सी-८६५१ आता दिखा। उसकी गति इतनी तेज थी कि कंटेनर को मोड़ने का मौका नहीं मिला तब दोनों ने अपनी जान बचाई। राशिद बोला कि अगर वे वाहनों की भिड़ंत होने से कुछ सेकंड पहले नहीं कूदते तब दोनों की जान जा सकती थी। इसमें राशिद के चोट आई, जबकि इफ्तखार को मामूली चोट लगी। इस बीच ट्रक का चालक फरार हो गया। राशिद काफी देर तक सड़क पर पड़ा कराहता रह। बाद में उसे एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया।

झज्जर. रेवाड़ीरोड पर माच्छरौली के बाद गलत दिशा से रहे ट्रक से कंटेनर की भिड़ंत।