पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेहरे पर ईंटों से वारकर दादा दादी को उतारा मौत के घाट

चेहरे पर ईंटों से वारकर दादा दादी को उतारा मौत के घाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोता बोला, सबको दिए मकान, हमें दी सिर्फ जमीन

माच्छरौलीगांव में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग दंपती के चेहरे पर ईंटों के वार करके उनकी हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके अपने ही खेत में कुछ दूरी पर पड़े मिले। वारदात की सूचना पर एसपी समेत अन्य आला अफसरों ने मौके का दौरा किया।

पुलिस ने देर शाम हत्या के आरोप में बुजुर्ग दंपती के पोते विक्की उर्फ विकास को गिरफ्तार कर लिया है। 75 वर्षीय शिवनारायण प|ी 70 वर्षीय गिंदोड़ी के साथ गांव में ही रहता था। बुधवार दोपहर दोनों अपने खेत में पानी देने गए। रात आठ बजे तक भी जब वे दोनों वापस नहीं लौटे तो पुत्र वेदप्रकाश उन्हें खेत में देखने गया। यहां उसने माता-पिता को आवाज दी तब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उसने खोजबीन की तब सिंचाई वाले नाले के पास मां गिंदोड़ी का शव पड़ा दिखाई दिया। यह देख उसने अन्य परिवार वालों को सूचना दी। शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में मौजूद शिवनारायण के पुत्र रामअवतार ने बताया कि ग्रामीणों अन्य परिजन जब देर रात खेत में पहुंचे तब इंजन के पास पिता का भी शव पड़ा मिला। दोनों के चेहरे पर ईंटें से वार किए गए थे।

4 एकड़ जमीन बांटी 4 पुत्रों में

शिवनारायण के पास कुल आठ एकड़ जमीन थी। आठ साल पहले ही उसने अपनी प|ी की सहमती से अपने चार पुत्रों को एक-एक एकड़ जमीन दे दी थी। बाकी की चार एकड़ उन्होंने अपने पास रख ली थी। ये जमीन भी इस बुजुर्ग के जाने के बाद चारों पुत्रों को ही मिलने वाली थी। जब बुजुर्ग दंपती की हत्या हुई तब भी ये अपने पुत्र विनोद के हिस्से की जमीन पर खेती का काम कर रहे थे।

डबल मर्डर किसी लूट या छीना-झपटी के इरादे से नहीं किया गया। रंजिशन इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में बुजुर्ग दंपती के पोते विक्की के अलावा परिवार के और कौन लोग शामिल हैं इसकी जांच की जा रही है। राजेशदुग्गल, एसपी,झज्जर।

बुजुर्ग दंपती शिवनारायण और गिंदोड़ी की फाइल फोटो।

झज्जर. कुलानापुलिस चौकी का स्टाफ बुजुर्ग दंपती की हत्या की कार्रवाई के लिए दस्तावेज तैयार करता हुआ।

6 माह पूर्व भी संपत्ति को लेकर हुआ था मर्डर

माच्छरौली गांव ने संपत्ति को लेकर छह माह पूर्व भी रिश्तों का खून होते देखा था। तब दो सगे भाइयों को उनके ही परिवार के युवकों ने गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया था। माच्छरौली के मेन बस स्टैंड के पास हत्या की वारद