जेबीटी अध्यापकों की मीटिंग कल
रोहतक। नवचयनितजेबीटी अध्यापकों की मीटिंग रविवार को छोटूराम धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। मीटिंग में रोहतक झज्जर के सभी नवचयनित जेबीटी अध्यापक भाग लेंगे। पात्र अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम अहलावत ने बताया कि मीटिंग के बाद हरियाणा सरकार के मंत्री कैप्टन अभिमन्यु विधायक मनीष ग्रोवर को ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन में जेबीटी अध्यापकों के भविष्य को सुरक्षित रखने की मांग की जाएगी।