छोटूराम धर्मशाला में सभा 14 को
झज्जर। झज्जरमें सर छोटूराम धर्मशाला में सामाजिक संगठनों की बैठक शुक्रवार को हुई। इसकी अध्यक्षता राजेश धनखड़ अध्यक्ष वीर जाट महासभा ने की। बैठक में सर्वसम्मति ने फैसला लिया कि 14 दिसंबर को नौजवानों एवं गणमान्य व्यक्तियों की सभा सर छोटूराम धर्मशाला में की जाएगी। इसमें महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी तथा 51 सदस्यों की ओर से कमेटी भी गठित की जाएगी। बैठक में जगदीश निमाना, महेंद्र सिंह, नंबरदार दरियापुर, सुनील मारौत, किसान विकास संगठन के प्रधान केपी रेढू, गुलिया खाप के प्रवक्ता डाॅ. जितेंद्र, पूर्व महिला कल्याण चेयरपर्सन डाॅ. अनीता धनखड़ मौजूद रहे।