पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थयों को कराया योगाभ्यास

विद्यार्थयों को कराया योगाभ्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | शहरके कुलदीप सिंह स्कूल में शुक्रवार को भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति की ओर से दो दिवसीय योग चरित्र निर्माण शिविर का समापन हुआ। प्राचार्या विनीता सरदाना की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योग शिक्षक सुभाष आर्य प्रवीन आर्य ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया। योगाचार्य ने योगाभ्यास के दौरान जीवन में योग के महत्व से अवगत कराया और अनेक जटिल योग करके विद्यार्थियों को दिखाए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश की रीढ़ होते हैं। प्रवीन आर्य ने देशभक्ति के भजन प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों में स्वदेशी भावना को जागृत किया और विद्यार्थियों को विदेशी वस्तुओं के प्रयोग की अपेक्षा स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग करने से ही हमारा देश अधिक मजबूत बनेगा।