पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महंत नारायण दास की 109वीं पुण्यतिथि पर भंडारा

महंत नारायण दास की 109वीं पुण्यतिथि पर भंडारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके दिल्ली रोड स्थित देवालय आश्रम में शुक्रवार को ब्रह्मलीन महंत नारायण दास महाराज की 109 वीं पुण्यतिथि पर भंडारा किया गया।

आश्रम के सेवादार नरेंद्र यादव ने बताया कि देवालय आश्रम के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष आस्था है। आश्रम में होने वाले भंडारों में हरियाणा के अलावा पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य स्थानों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।

क्षेत्र के रामपुरा, खातीवास, खेड़ी खुम्मार , कुतानी, नैनपुरा गांवों से भी श्रद्धालु भारी संख्या में आश्रम आए और सेवा की।

इस मौके पर बाबा प्रसाद गिरि जी महाराज मंदिर के महंत परमानन्द गिरि जी महाराज, महंत चरणदास त्यागी मौजूद रहे।