बच्चों ने किया प्राचीन गुरुकुल का दौरा
झज्जर | आरईडीविद्यालय, झज्जर के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को झज्जर गुरुकुल का भ्रमण किया। भ्रमण को सफल बनाने में हैरिटेज क्लब की इंचार्ज नीलम जांगड़ा, ज्योति मानिक कुसुम की अहम भूमिका रही। इस भ्रमण में विशेष रूप से हैरिटेज क्लब के बच्चों ने भाग लिया। गुरुकुल में विद्यार्थियों को कई ऐतिहासिक चीजों के बारे में जानने का मौका मिला। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति में स्थापित पूर्वकालिक प्रथाओं और गुरुकुल जीवन के बारे में विस्तृत ज्ञान प्राप्त किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को अपने पूर्वजों के आभूषणों, अस्त्र-शस्त्रों ग्रंथों के बारे में ज्ञान हुआ। बच्चों ने गुरुकुल के विद्यार्थियों के अनुशासन को देखकर उन जैसे बनने की प्रेरणा ली।