पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों के तबादले की निंदा

कर्मचारियों के तबादले की निंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | हरियाणामिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन जिला इकाई की शुक्रवार को हुई बैठक में कर्मचारियों के तबादलों को सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति करार दिया। जिला सचिव पी कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यूनियन सदस्यों ने तबादलों को लेकर सरकार को खूब कोसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के सांसद विधायकों के बार-बार कर्मचारी विरोधी बयान आते रहते हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के करीब 90 प्रतिशत लिपिकों सहायकों के बिना किसी शिकायत मांग के तबादले करना सरकार का कर्मचारी विरोधी चेहरा साफ झलकता है।