जानलेेवा चौकों पर बनेंगे अंडरपास
झज्जरमें दो चौराहे लोगों की जान कब ले लें, कहा नहीं जा सकता। सिलानी बाईपास चौक और दुजाना चौक जिला प्रशासन की नजर में भी डेड प्वाइंट के रूप में पहचान बना रहे हैं। यहां दिन-रात हैवी व्हीकल दौड़ते हैं। ऐसे में चौराहा क्रॉस करना जंग जीतने जैसा है। इन खतरनाक चौकों पर अब अंडरपास बनने की जरूरत प्रशासन भी समझ रहा है।
लिहाजा बुधवार को सड़क सुरक्षा के तहत हुई बैठक में इन दोनों चौराहों की चर्चा भी जिला प्रशासन के अफसरों के बीच हुई। हालांकि दोनों ही क्षेत्र के ग्रामीण यहां अंडरपास बनाए जाने की मांग पिछले दो साल से कर रहे हैं। वे इसको लेकर क्षेत्र के सांसद दीपेंद्र हुड्डा से भी मिल चुके हैं। अब अफसरों की बैठक में डीसी डॉ. अंशज सिंह ने भी माना कि यहां अंडरपास बनना जरूरी है। बीते दिनों डीसी ने दोनों चौकों का दौरा सड़क सुरक्षा के लिहाज से किया। इसके बाद डीसी ने पुलिस प्रशासन से दोनों ही चौराहों पर हाइवे मार्ग बनने के बाद से अब तक हुए सड़क हादसों मृत घायल लोगों की रिपोर्ट मांगी है।
डीसीबोले मानक विहीन स्कूल बसें हो जब्त
डीसीडॉ. अंशज सिंह ने बुधवार को सड़क सुरक्षा के तहत ली गई बैठक में ने परिवहन विभाग, स्कूल बसों और ट्रक-टैंपों यूनियन से जुड़े चालकों को अलग-अलग शेड्यूल के मुताबिक यातायात प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए। साथ ही सभी स्कूलों बसों की जांच करने को कहा है कि उनमें निर्धारित मानकों का प्रयोग हो रहा है या नहीं। जो भी बस निर्धारित मानकों पर खरी उतरे उसे जब्त करने के आदेश हैं। उन्होंने सिविल सर्जन को भी निर्देश दिए कि चालकों के लिए नियमित नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाए। डाॅ. अंशज सिंह ने बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों को भी सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर गंभीरता दिखाने और मौजूद संबंधित अधिकारियों को यह कार्रवाई एक पखवाड़े के भीतर ही करने की बात कही। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त पुष्पेंद्र चौहान, एसडीएम बहादुरगढ़ अमरदीप जैन, सीटीएम बिजेंद्र हुड्डा, आरटीए गौरव, डीडीपीओ विशाल कुमार सहित सड़क सुरक्षा के लिए गठित कमेटी के सदस्य अधिकारी मौजूद रहे।
ये सही है कि सिलानी चौक दुजाना चौक पर किसी भी समय सड़क हादसे की संभावना बनी रहती है। हम इन चौकों पर अंडरपास बनाने का प्रपोजल बनाकर एस्टीमेट तैयार करेंगे। यह सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इससे पहले पुलिस विभाग से भी दुर्