पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"नो वॉर, ऑनली पीस\' से बच्चों ने दिया शांति का संदेश

\"नो वॉर, ऑनली पीस\' से बच्चों ने दिया शांति का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लिटिलएंजल्स स्कूल में बुद्धवार को कैलाश सत्यार्थी और पाकिस्तान की युसफजई मलाला को शांति के नोबल पुरस्कार मिलने के दिन विद्यालय परिसर में बालू रेत पर भारत-पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वजों को बनाया गया। भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने छात्र युद्धवीर जून, विशाल जून, अंकित दहिया, आशिष दहिया रोमी दहिया की सहायता से नो वॉर ऑनली पीस की पंक्तियों को भारत-पाकिस्तान के ध्वजों के सामने उकेरा। मुकेश शर्मा ने बच्चों को बताया कि भारत-पाकिस्तान को संयुक्त रूप से शांति का नोबल पुरस्कार मिलना काफी बड़ी उपलब्धि है। जिससे दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती आएगी।

संस्था प्रबंधक केएम डागर ने बताया कि मानवता के रास्ते में किए गए प्रयास हमेशा सफल होते है। प्राचार्या अनादि जांगड़ा ने भी शांति के नोबल पुरस्कार के मिलने को भारत-पाक के लिए आदर्श बताया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, रितु चहल, प्रवीण शर्मा, सीमा अहलावत मौजूद रहे।

लिटिल एंजिल स्कूल के बच्चे नोबेल पुरस्कार मिलने की खुशी जताते हुए।