- Hindi News
- आधार नंबर बैंक खाते की 31 दिसंबर तक देनी होगी जानकारी
आधार नंबर-बैंक खाते की 31 दिसंबर तक देनी होगी जानकारी
राष्ट्रीयखाद्य सुरक्षा मिशन-2013 के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए योजना के लाभपात्रों की जानकारी अब ऑनलाइन होगी। झज्जर जिले में यह कार्य खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से इसी महीने की 31 तारीख तक पूरा कर लिया जाएगा।
विभाग की योजना के तहत खाद्य सुरक्षा मिशन के लाभार्थियों के आधार कार्ड बैंक खाते कनेक्ट कर दिए जाएंगे। इन खातों की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। झज्जर जिले में अंत्योदय अन्य योजना, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल, स्टेट बीपीएल, ओपीएच श्रेणी के 88,615 कार्डधारक हैं।
इन कार्ड धारकों को प्रतिमाह रियायती दर पर सरकार की ओर से अनाज, दाल आदि राशन मुहैया कराया जा रहा है। इस वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार की ओर से कार्डधारकों के रिकार्ड का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा, ताकि इस योजना का लाभ उठाने वालों के बारे में किसी प्रकार की हेरा-फेरी हो सके।
डेटा डिजिटलाइज्ड केे लिए बनवाएं आधार कार्ड
डिजिटलाइजेशनके कार्य में सभी लाभार्थियों को एक फार्म भरना होगा। जिसमें परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड नंबर, मुखिया का बैंक खाते की पास बुक की फोटो कापी भी लगानी होगी। परिवार के जिस भी सदस्य का आधार कार्ड नहीं बना हो तो उसे भी तुरंत कार्ड के लिए पंजीकरण कराकर उसकी प्रति फार्म के साथ लगानी होगी। उक्त प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी कार्डधारक अपना फार्म संबंधित राशन डिपो होल्डर के पास जमा करा सकते हैं। कार्डधारकों का डेटा डिजिटलाइज्ड होने के बाद अगले वर्ष जनवरी, 2015 के बाद विभाग की ओर से मुहैया कराई गई सुविधाओं के बारे में कोई भी ऑनलाइन जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही इस कार्य के पूरा होने से कार्ड धारकों को खुद भी हर महीने मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी होगी।