पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौकीदार और सीसीटीवी में सहयोग दें व्यापारी: एसपी

चौकीदार और सीसीटीवी में सहयोग दें व्यापारी: एसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जरपुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने शहर में आपराधिक वारदातों की रोकथाम और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए शहरभर के व्यापरियों से सहयोग मांगा है। एसपी ने व्यापरियों से अपने प्रतिष्ठानों दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है।

शहर के व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक दुग्गल से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान दुग्गल ने व्यापारियों से व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा की बाजार में व्यापारी एवं दुकानदार आपसी सहयोग से चौकीदार रखने का प्रबंध करें तथा संभव हो तो अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा दुकानों में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाएं। एसपी दुग्गल ने भरोसा दिलाया कि इसके अतिरिक्त पुलिस भी शहर में लगातार पैदल गश्त पार्टियां पीसीआर राइडर भी सक्रिय रहेगी। जिससे किसी प्रकार की भी चोरी की घटनाओं को समाप्त किया जा सकेगा। दुग्गल ने ये कहा की शहर में हाल ही में हुई चोरी के मामलो को सुलझाने के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने जिला के सभी व्यापारियों से स्थानीय पुलिस का अपराधों को रोकने तथा बाजारों में जाम की स्थिति पर पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

शहर के व्यापरियों से चर्चा करते एसपी राजेश दुग्गल।