पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 लाख के मोबाइल चोरी मामले में एसआईटी का गठन

25 लाख के मोबाइल चोरी मामले में एसआईटी का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | शहरमें डायमंड चौक पर हुए 25 लाख के मोबाइल मामले को सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी का गठन किया गया है। यह टीम डीएसपी मुख्यालय झज्जर ऊषा देवी की अगुवाई में काम करेगी।

टीम का सहयोग थाना झज्जर प्रभारी, साइबर सेल, अपराध शाखा शहर चौकी प्रभारी करेंगे। यह विशेष टीम चोरी के इस मामले के हर पहलू पर गहराई से जांच पड़ताल करेगी। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि टीम को जल्द से जल्द इस मामले के दोषियों का पता लगा कर चोरी हुए माल की बरामदगी करने को कहा गया है। बता दें कि डायमंड चौक स्थित मोबाइल शोरूम के संचालक आशु ग्रोवर के शोरूम से चार दिसंबर को ताला तोड़कर 25 लाख रुपए के मोबाइल चोरी हो गए थे। इसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के व्यापारी पुलिस अधीक्षक से भी मिले थे।