- Hindi News
- भिंडावास में चलाया बेरोजगार प्रशिक्षण जागरुकता अभियान
भिंडावास में चलाया बेरोजगार प्रशिक्षण जागरुकता अभियान
झज्जर | गांवभिंडावास में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, झज्जर द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के फैकल्टी सतपाल राठी, आशीष शर्मा और चेतनालय से प्रदीप स्वामी और मैडम शर्मिला ने भाग लिया। संस्थान के फैकल्टी सतपाल राठी ने बताया कि ग्रामवासियों को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, झज्जर में बेरोजगार के लिए स्वरोजगार प्राप्त करने के हेतु नि:शुल्क चलाई जा रही है।