पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिल्क प्लांट में मिलावट की सूचना पर पुलिस का छापा

मिल्क प्लांट में मिलावट की सूचना पर पुलिस का छापा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूधघी में मिलावट होने की सूचना पर झज्जर पुलिस ने गुरुवार देर शाम कबलाना के पास खेड़का गुर्जर स्थित एक मिल्क प्लांट में छापा मारा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की मदद से कई सैंपल भरे गए। इन सभी को जांच के लिए करनाल भेजा गया है।

पुलिस को सूचना मिली कि खेड़का गुर्जर में काफी समय से दिल्ली क्षेत्र का ही संचालक एकता मिल्क प्लांट चलाता है। आसपास के क्षेत्रों से दूध आता है। प्लांट में इसी दूध से क्रीम बनाई जाती है। इससे घी बनता है। साथ ही दूध की बिक्री भी होती है। पुलिस को सूचना मिली कि प्लांट में मिलावट हो रही है।

इस सूचना पर पुलिस की टीम प्लांट पर पहुंची तब दूध से भरे टैंकर प्लांट में रहे थे। इसके बाद सबसे पहले पुलिस ने सीएमओ आफिस से स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाई, ताकि उनकी अगुवाई में सैंपलिंग अन्य जांच की जा सके तब डाॅ. निखिल को भेजा गया। साथ ही झज्जर डीएसपी राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। सैंपलिंग की कार्रवाई के दौरान प्लांट के गेट पुलिस ने बंद करा दिए। रुटीन में दूध लेने आने वाले भी वापस लौटे।





डेढ़ माह पूर्व भी लिए थे प्लांट के सैंपल

अहमये है कि जिला स्वास्थ्य विभाग ने डेढ़ माह पूर्व भी मिलावट की सूचना मिलने पर इसी मिल्क प्लांट के सैंपल लिए थे। तब भी क्षेत्र में काफी गहमा-गहमी बनी हुई थी। कई घंटों तक चली सैंपलिंग के बाद इन्हें जांच के लिए फारेंसिक लैब करनाल में भेजे गए थे। हालांकि अभी इसकी रिपोर्ट नहीं आई थी।

पुलिस की मदद को नहीं सके फूड इंस्पेक्टर

पुलिसचाहती थी कि मौके पर फूड इंस्पेक्टर आए, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण पुलिस को इंस्पेक्टर की मदद नहीं मिल सकी। दरअसल जो अभी फूड इंस्पेक्टर ओमकुमार हैं। उन पर झज्जर,रोहतक,जींद सोनीपत जिले का भी प्रभार है। कई बार इसी कारण जिले भर छापामार प्रक्रिया सैंपलिंग कार्रवाई नहीं हो पाती।

अब जो भी कार्रवाई होगी पुलिस करेगी

^खेड़कागुर्जर के मिल्क प्लांट में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। हमने वहां अपने डाॅक्टर की टीम भेज दी थी। हम फूड एक्ट के तहत कार्रवाई करते हैं। अब जो भी कार्रवाई होगी वो पुलिस द्वारा की जाएगी। -डाॅ.एसआरसिवाच,सीएमओ झज्जर

प्लांट के बाहर नहीं था कोई बोर्ड

प्लांटके बाहर फैक्ट्री एक्ट के नियमों को भी अनदेखा किया गया। गेट के पास प्लांट का नाम नहीं था। ही ये उल्लेख था कि यहां किस चीज का उत्पादन या स्टाक होता है। नियम के तहत प्लांट में कितने कर्मचारी काम करते हैं। लाइसेंस है या नहीं इस तरह की कोई सूचनात्मक जानकारी नहीं थी।

झज्जर. एकतािमल्क प्लांट से िलए गए दूध के सैंपल।

झज्जर. िमल्कप्लांट के अंदर दूध लाने वाले टैंकरों का भी सैंपल िलया गया। जांच के दौरान दूध की सप्लाई पर रोक लगाई गई।

आसपास के गांवों से आता है दूध

दिल्ली में होती है दूध घी की सप्लाई

खबरें और भी हैं...